Wednesday, November 29, 2023
Home क्राइम पत्नी ने प्रेमी संग रचि पति के मर्डर की खौफनाक साजिश, इस...

पत्नी ने प्रेमी संग रचि पति के मर्डर की खौफनाक साजिश, इस तरह खुला राज

चमोली। गांव में एक युवक को पत्नी अपना दिल दे बैठी थी। पति काे रास्ते से हटाने लिए पत्नी ने अपने प्रेमी संग खौफनाक साजिश रच डाली। पति का गला दबाकर मर्डर करने के बाद दोनों के पति का शव चट्टान से नीचे फेंक दी थी। इस मामले में कोर्ट ने पत्नी-प्रेमी को उम्र कैद की सजा सुनाने के साथ ही आर्थिक दंड भी लगाया है। पति की हत्या में कोर्ट ने पत्नी और एक अन्य को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने दोनों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड और अर्थदंड नहीं चुकाने पर तीन महीने अतिरिक्त सजा सुनाई। मृतक गुड्डू सिंह के दोनों नाबालिग पुत्रों को प्रतिकर देने के आदेश भी दिए।

जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भण्डारी और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह बर्त्वाल ने बताया कि मृतक के बड़े भाई गौर सिंह ने 20 सितम्बर 2018 को राजस्व पुलिस को गड्डू के 7 अगस्त से लापता होने की सूचना दी। बताया कि गुड्डू की शादी तुलसी देवी ग्राम पाणा के साथ हुयी है। बताया कि गुड्डू अपनी ससुराल में ही रह रहा था। आरोप लगाया था कि गुड्डू की पत्नी के पाणा गांव के ही रहने वाले खिलाफ सिंह के साथ नाजायज सम्बन्ध हैं। खिलाफ सिंह ने गुड्डू को जान से मारने की धमकी दी थी। तुलसी देवी और खिलाफ सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तुलसी देवी से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उसने खिलाफ सिंह के साथ मिलकर गुड्डू की गला दबाकर हत्या कर दी और शव रोलधार चट्टान से नीचे फेंक दिया।

उनकी निशानदेही पर शव के अवशेष बरामद हुए। दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किए गए। अभियोजन ने 14 गवाहों को घटना के समर्थन में न्यायालय में पेश किया। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने तुलसी देवी और खिलाफ सिंह को हत्या का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

अज्ञात हमलावर ने युवक की चापड़ से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या, आरोपी फरार 

हल्द्वानी। पिता के ठेले पर खाना बेचने के लिए खड़े बेटे पर अज्ञात हमलावर ने चापड़ से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। घटना के...

पति ने की पत्नी की हत्या, इस वजह से दी दर्दनाक मौत

हरिद्वार। पत्नी की बेवफाई एक पति को इतनी नागवार गुजरी की उसने उसे दर्दनाक मौत की सजा दे दी। पति ने पत्नी का मर्डर कर...

महिला की हत्या की खबर से फैली सनसनी, जंगल में मिला शव

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। महिला का शव चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए केन्द्र से अनुरोध किया जायेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट टाउन स्थित, ग्राफिक एरा...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके...

Recent Comments