Thursday, March 30, 2023
Home Political सीएम योगी के साथ परिसम्पतियों के मुद्दे को सुलझाकर आये सीएम धामी...

सीएम योगी के साथ परिसम्पतियों के मुद्दे को सुलझाकर आये सीएम धामी का जमकर हुआ शहर भर में स्वागत ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय लखनऊ दौरे के बाद शनिवार को देहरादून पहुँचे। मुख्यमंत्री के देहरादून आगमन पर पुलिसलाइन से मुख्यमंत्री आवास तक पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बीच 21 साल से चल रहे परिसम्पत्ति विवाद को लेकर हुई इस बैठक को ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के हितों के लिए यह दौरा ऐतिहासिक रहा। उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि पिछले 21 सालों से उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी परंतु समाधान तक नहीं पहुंच पा रही थी। लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में एक-एक करके परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर एक-एक बिंदु पर सहमति बन गई। मुख्यमंत्री ने परिसंपत्तियों के बंटवारे से उत्तराखंड व क्षेत्र को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उल्लेखनीय है बीते गुरुवार को हुई अहम बैठक में किच्छा में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की बस स्टैंड की भूमि को उत्तराखण्ड को 15 दिन के अन्दर हस्तांतरित किया जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा वन विभाग के अवशेष 90 करोड़ के देयकों का भुगतान भी तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को दिए जाने का निर्णय हुआ है। जनपद उधमसिंह नगर स्थित धौरा, बैगुल, नानक सागर जलाशय में पर्यटन एवं वाटर स्पोर्ट की अनुमति दी गई। ऊपरी गंग नहर में वाटर स्पोर्ट की अनुमति भी दी गई।

हरिद्वार स्थित अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण दिसम्बर 2021 में किया जाएगा और तत्समय पूर्व पर्यटक आवास गृह उत्तराखंड को हस्तांतरित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सिंचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि और 1700 आवासों में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के उपयोग हेतु आवश्यक भूमि एवं भवन के आकलन के लिये संयुक्त सर्वे कर शीघ्र चिन्हीकरण किया जायेगा। दोनों राज्यों के मध्य सहमति बनी कि न्यायालयों में लम्बित विभिन्न वादों को वापस लिया जायेगा और आपसी सहमति से मामलों को हल किया जायेगा। दो बैराज भारत नेपाल सीमा पर बनबसा बैराज तथा किच्छा का बैराज जो आपदा से नुकसान के कारण जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, इन बैराजों का निर्माण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा किया जायेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम को 205 करोड़ का भुगतान करने पर सहमति बनी। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद् की उत्तराखण्ड में अवस्थित परिसम्पतियों के निस्तारण से होने वाली आय एवं देनदारियों का दोनों राज्यों को 50-50 प्रतिशत के अनुपात में बंटवारा होगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक बड़ी संख्या में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

गांधी परिवार खुद को सबसे अलग संविधान से ऊपर मानता है- भारतीय जनता पार्टी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह खुद को ‘सबसे अलग, कुलीन व संविधान से...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी -अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री व  नेता विरोधी दल  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने गौलापार स्थित नेब संस्थान में किया कन्या पूजन, कई योजनाओं की दी सौगात

रामनगर। रामनगर के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां सबसे पहले अष्टमी के मौके पर गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन...

उत्तराखंड पुलिस के 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को मिला पद्दोन्नति का तोहफा, पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के 495 कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा मिला है। 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत कर...

ज्यादा पपीते का सेवन भी हो सकता है आपके लिए हानिकारक, जानिए कैसे

विशेषज्ञ स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए भी बोलते है। सही मात्रा में सही खानपान सेहत...

आम आदमी को राहत, एक बार फिर बढ़ी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की तारीख

नई दिल्ली। आम आदमी के लिए राहत की खबर है। खबर यह है कि आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने की डेडलाइन बढ़ा दी...

Recent Comments