Saturday, June 10, 2023
Home नई दिल्ली भूकंप के झटकों से कांपे 9 देश, पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही-...

भूकंप के झटकों से कांपे 9 देश, पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही- 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। बीती रात आए भूकंप का असर एशिया के कई देशों में देखा गया। भारत समेत 9 देशों में काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए और 40 सेकंड तक धरती हिलती रही। दहशत की वजह से लोग घरों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर 6।6 तीव्रता वाले भूकंप का एपिसेंटर अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र जमीन से 56 किलोमीटर की गहराई में था। हिन्दूकुश पर्वत वाले इस इलाके में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं। भूकंप के झटके अफगानिस्तान और चीन समेत 9 देशों में महसूस किए गए।

भूकंप के केंद्र अफगानिस्तान में जान-माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है। तेज झटके आने के बाद खैबर पख्तूनख्वा में इमारत गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। यहां अबतक 11 की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एशिया के तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में भी भूकंप वाला हडक़ंप देखा गया। इन देशों में भूकंप से भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, और मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें कि रात के भूकंप के झटके के बाद हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रात 12:51 पर एक बार फिर से भूकंप का मामूली झटका महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 आंकी गई। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के बाद जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में मोबाइल सेवा भी बंद हो गई।

RELATED ARTICLES

चीनी मोबाइल निर्माता शाओमी की 5,551 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को ईडी ने किया जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को चीनी मोबाइल निर्माता शाओमी और तीन विदेशी बैंकों को कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन के लिए कारण बताओ...

राजधानी दिल्ली में आए दिन बढ़ती जा रही गर्मी की तपिश, उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल- बेहाल

दिल्ली- एनसीआर। राजधानी में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल कर रही है। गर्मी से बचाव को लेकर...

मानसून के आने में देरी से भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर

नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून आखिरकार गुरुवार को केरल में प्रवेश कर गया। सात वर्षो बाद मॉनसून के आने में बहुत देरी हुई है, इस बीच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

Recent Comments