Monday, December 4, 2023
Home नई दिल्ली कल से फिर होगी बारिश, आईएमडी ने पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों को...

कल से फिर होगी बारिश, आईएमडी ने पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों को किया अलर्ट

नई दिल्ली। पिछले दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। देश के कई हिस्सों में बादल और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम के इस बदले ट्रेंड ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे अधिक परेशान किसान हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 23 से लेकर 25 मार्च के बीच उत्तर-पश्चिम भारत, 24-25 मार्च को मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के अधिकांश इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। इस दौरान ओले पडऩे की भी संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल प्री-मानसून वाली बारिश जल्दी शुरू हो गई, जिसका कि अनुमान नहीं लगाया गया था।

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया, जब गर्मी अधिक होती है तो बादल बनते हैं। फरवरी महीने में तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मिट्टी बहुत सूखी और गर्म थी। इसके कारण एक ट्रिगरिंग पॉइंट बना। बंगाल की खाड़ी और मध्य अरब समुद्र के ऊपर दो एंटी-साइक्लोन बने। इसके कारण नमी काफी बढ़ गई। एकनिम्न स्तर का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ ने भी पश्चिमी हिमालय को प्रभावित किया।

उन्होंने आगे कहा, मार्च महीने में हो रही बारिश का सबसे बड़ा कारण ऊपरी सतह में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाएं हैं। यह प्रायद्वीपीय भारत तक पहुंच रही हैं। इन ठंडी हवाओं ने मौसम को अचानक बदल दिया। इसके कारण ही देश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक रूप से बारिश शुरू हो गई।

आईएमडी की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई। वहीं, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में ओलावृष्टि देखी गई। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में अधिकतम तापमान 22-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

23 मार्च से उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में फिर से बारिश शुरू हो सकती है। आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 23 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और अन्य हिस्सों में बारिश के साथ ओला पडऩे की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल...

एक और नई महामारी का खतरा- बच्चों के अंदर तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी

स्कूल बंद, डब्लूएचओ ने दी चेतावनी नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रभाव से जूझ रहे चीन में अब नई बीमारी ने व्यापक स्तर पर दस्तक दे...

कल से खुलेंगे दिल्ली में स्कूल, यह नियम रहेंगे लागू

दिल्ली। वायु प्रदूषण घटा तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चरण चार के नियमों को हटा लिया गया है। अब जरूरी सामानों के साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

Recent Comments