Monday, December 4, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय यूक्रेन के शहर में रिहाइशी इमारत पर गिरी मिसाइल, तीन की मौत

यूक्रेन के शहर में रिहाइशी इमारत पर गिरी मिसाइल, तीन की मौत

कीव। यूक्रेन के लवीव शहर में एक रूसी मिसाइल सीधे एक रिहाइशी इमारत पर गिरी। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। लवीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मैक्सीम कोजि़त्स्की ने कहा कि यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है कि क्या मलबे के नीचे और लोग फंसे हैं। कोजि़त्स्की ने कहा, हम फिलहाल मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। बेशक, वहां घायल और मृत लोग हैं। इस तरह रूसी दुनिया लवीव पहुंची। रूसी दुनिया का नतीजा देखिए। यह एक आवासीय इमारत पर सीधा प्रहार था। टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, लविव के मेयर एंड्री सदोवी ने कहा कि मलबे के नीचे और भी लोग हो सकते हैं। हमले की जगह पर खड़े होकर उन्होंने कहा, कई कमरे, अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई इमारतों की खिड़कियां उड़ गईं और कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

मेयर ने कहा, वर्तमान में सार्वजनिक उपयोगिताएं और आपातकालीन स्थिति मंत्रालय साइट पर काम कर रहे हैं। मलबे के नीचे और भी लोग हो सकते हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, स्थिति बेहद कठिन है। इमारतों को गंभीर नुकसान हुआ है। हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि दुश्मन को निश्चित रूप से जवाब दिया जाएगा।

कई महीनों से रूस यूक्रेनी शहरों पर घातक मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जो अक्सर नागरिक लक्ष्यों को निशाना बनाते हैं और व्यापक ब्लैकआउट का कारण बनते हैं। पिछले सप्ताह क्रामाटोरस्क में एक रेस्तरां और शॉपिंग सेंटर पर हुए हमले में बच्चों सहित 13 लोग मारे गए थे।

RELATED ARTICLES

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

स्पेन में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, हजारों ट्रेनें रद्द

मेड्रिड। स्पेन में ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय रेल नेटवर्क रेनफे ने 1,548 मध्यम और लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

Recent Comments