Wednesday, March 22, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद...

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद रोचक हुआ टिहरी विधानसभा सीट पर मुकाबला

देहरादून। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने गुरुवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। सूत्रों के मानें, तो बीजेपी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। उपाध्याय को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी और उनके हर मूवमेंट को संदेह की नजर से देखा जा रहा था। कभी पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही। अटकलों के दौर के बीच किशोर ने कहा था कि वनाधिकार के मुद्दे पर वे सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। लेकिन, आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम ही लिया।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद किशोर ने कहा कि उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर लेजाने के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ज्वाइन करने के पीछे की वजह पर किशोर ने कहा कांग्रेस पार्टी से इसकी असली वजह पूछी जानी चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस का ‘हाथ’ क्यों छोड़ा। कहा कि वह बीजेपी की विचारधार को आमजन तक पहुंचाएंगे।

किशोर उपाध्याय वर्ष 1978 से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। पार्टी के साथ उनका लंबा साथ रहा है। वर्ष 2002 और वर्ष 2007 में वे टिहरी से विधायक रहे। वर्ष 2012 में वे टिहरी से चुनाव हार गए थे। 2017 में वे अपनी परंपरागत सीट टिहरी को छोड़ कर चुनाव लड़ने देहरादून सहसपुर सीट पर पहुंचे। यहां से भी उन्हें हार मिली। 2014 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वे 1991 से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे।

RELATED ARTICLES

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण

वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश जाहिर आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के...

सीएम धामी ने ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का...

उत्तराखंड में शराब की कीमतें अब उत्तर प्रदेश के समतुल्य ही रहेंगी, प्रति बोतल 100 रुपये से 300 रुपये तक होगी सस्ती

देहरादून। प्रदेश में शराब की तस्करी रोकने के लिए सरकार ने शराब की कीमतें घटाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में शराब प्रति बोतल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण

वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश जाहिर आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के...

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ बैठक के बाद किसानों का ऐलान, 20 दिन बाद करेंगे बड़ा आंदोलन

नई दिल्ली। किसान नेताओं की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद किसान नेता डॉ. दर्शन पाल...

सीएम धामी ने ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का...

मौसम में हो रहा यह उतार- चढ़ाव कर सकता है आपको बीमार, बरतें यह चार सावधानियां

देहरादून। मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। लगातार बदलता मौसम बीमार कर सकता है, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे...

Recent Comments