Thursday, March 30, 2023
Home केदारनाथ शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए।। लक्ष्मण सिंह...

शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए।। लक्ष्मण सिंह नेगी

लक्ष्मण सिंह नेगी की केदारनाथ से रिपोर्ट

शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए।
• सेना के बैंड बाजों की भक्तिमय धुनों के साथ कपाट बंद होने के बाद पंचमुखी विग्रह मूर्ति विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान होंगे।

• संपूर्ण केदारनाथ में बर्फ जमी हुई है। मौसम सर्द।
• बड़ी संख्या में तीर्थयात्री, देवस्थानम बोर्ड, जिला प्रशासन, तीर्थ पुरोहित, हकहकूकधारी, स्थानीय श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।
• हेलीकॉप्टर सेवा जारी।

• उत्तराखंड चारधामों में श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल 4 नवंबर शीतकाल हेतु बंद हुए जबकि श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज दिन में बंद होंगे

• 20 नवंबर शनिवार भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे

• 22 नवंबर भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होंगे।

• 25 नवंबर को उखीमठ में मद्महेश्वर मेला।

• साढ़े चार लाख से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच गये है चार धाम जिनमें दो लाख चालीस हजार से अधिक भगवान केदारनाथ जी के दर्शन को पहुंचे।

श्री केदारनाथ धाम/ देहरादून 6 नवंबर। उत्तराखंड चार धामों में प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार भैया दूज वृश्चिक राशि अनुराधा नक्षत्र में समाधि पूजा-प्रक्रिया के पश्चात विधि-विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये बर्ह्ममुहुर्त से कपाटबंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। प्रात: 6 बजे पुजारी बागेश लिंग ने केदारनाथ धाम के दिगपाल भगवान भैरवनाथ जी का आव्हान कर धर्माचार्यों की उपस्थिति में स्यंभू शिव लिंग को विभूति तथा,शुष्क फूलों से ढककर समाधि रूप में विराजमान किया। ठीक सुबह 8 बजे मुख्य द्वार के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिये गये।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी रहे।
बर्फ की सफेद चादर ओढ़े श्री केदारनाथ धाम से पंच मुखी डोली ने सेना के बैंड बाजो की भक्तमय धुनों के बीच मंदिर की परिक्रमा कर विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ हेतु प्रस्थान किया।

प्रदेश के राज्यपाल महामहिम गुरूमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सहित प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज।

 

RELATED ARTICLES

नव वर्ष के शुभ अवसर पर फेमस गढ़वाली सिंगर और रेपर्स Sidda Kukreti ने मचाई धूम अपनी टीम के साथ जनता का मिला प्यार...

नव वर्ष के शुभ अवसर पर YELLOW HILLS में  आयोजित किए कार्यकर्म  में फेमस गढ़वाली सिंगर ( PRIYANKA MEHER ) रैपर - UK RAPI BOY (...

उत्तराखंड सरकार एवं हेल्पेज इंडिया की बहुत ही सुंदर पहल बुजुर्गो के लिए।

स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन वरिष्ठ नागरिकों के विकास एवम कल्याण के लिए ये एक महत्वाकांक्षी योजना है..इस योजना के तहत गरीब बुजुर्गो को...

बुजुर्गो का मददगार हेल्पेज इंडिया समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड सरकार के सौजन्य से हेल्पेज इंडिया द्वारा देहरादून नगर के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु...

समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड सरकार के सौजन्य से हेल्पेज इंडिया द्वारा देहरादून नगर के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु राज्य कार्य योजना के अंतर्गत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने गौलापार स्थित नेब संस्थान में किया कन्या पूजन, कई योजनाओं की दी सौगात

रामनगर। रामनगर के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां सबसे पहले अष्टमी के मौके पर गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन...

उत्तराखंड पुलिस के 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को मिला पद्दोन्नति का तोहफा, पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के 495 कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा मिला है। 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत कर...

ज्यादा पपीते का सेवन भी हो सकता है आपके लिए हानिकारक, जानिए कैसे

विशेषज्ञ स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए भी बोलते है। सही मात्रा में सही खानपान सेहत...

आम आदमी को राहत, एक बार फिर बढ़ी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की तारीख

नई दिल्ली। आम आदमी के लिए राहत की खबर है। खबर यह है कि आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने की डेडलाइन बढ़ा दी...

Recent Comments