Wednesday, November 29, 2023
Home देहरादून *महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को...

*महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को दीपावली पर दिया बड़ा तोहफा*

 

 

*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अक्टूबर माह की 23.48 करोड़ (केंद्रांश और राज्यांश) मानदेय का पीएफएमएस के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के खातों में किया हस्तान्तरण*

*अब आंगनबाड़ी बहनों के मोबाइल लिंक होने से मानदेय आने की मिलेगी जानकारी -रेखा आर्या*

*देहरादून*: दीपावली पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। जहाँ आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ (केन्द्रांश और राज्यांश दोनों)का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में भुगतान किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों लाभान्वित होंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से यह अपील भी की कि अभी तक जिन आंगनबाड़ी बहनों ने अपने मोबाइल नंबर को अपने सम्बंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है तो वे सभी कार्यकर्तियां अपने मोबाइल नम्बर को अपने -अपने संबंधित बैंक एकाउंट से लिंक अवश्य करा लें जिससे की उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाये देते हुए कहा की प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाये. इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं हमारी आंगनबाड़ी बहने जो विभाग की रीढ़ हैं उन्हें अपनी जरूरते पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग की लगातार यह कोशिस रहती है कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को समय पर मानदेय मिले जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और इसी कड़ी में हमने आज अक्टूबर माह के मानदेय का डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी बहनों के खातों में यह राशि भेजने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि विभाग और उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए वह लगातार कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री हरी चंद सेमवाल जी,निदेशक एसके सिंह जी,डीपीओ श्री विक्रम सिंह जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

महामहिम की स्थापना दिवस पर मौजूदगी, मातृशक्ति और प्रदेशवासियों के लिए गौरवमयी क्षण : भट्ट

    देहरादून 9 नवंबर । भाजपा ने राष्ट्रपति की स्थापना दिवस के अवसर पर मौजूदगी को राज्य के गौरवमयी पलों को अधिक शानदार बनाने वाला...

मूलनिवास, भूकानून को लेकर रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का घंटाघर पर उग्र प्रदर्शन राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के महिला प्रकोष्ठ ने मूलनिवास और भूकानून और लोकायुक्त की...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति आमर्यादित बयान के विरोध में महानगर बीजेपी महिला मोर्चा ने सीएम का फूंका पुतला

  आज दिनांक 9 नवंबर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

Recent Comments