Wednesday, March 22, 2023
Home Political सीएम धामी ही पहली पसंद, आधे दर्जन विधायकों ने दी सीट छोड़ने...

सीएम धामी ही पहली पसंद, आधे दर्जन विधायकों ने दी सीट छोड़ने की पेशकश।

देहरादून। मुख्यमंत्री की रेस में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह मेहरा, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, बागेश्वर जिले के कपकोट से सुरेश गड़िया औऱ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का भी नाम शामिल है।

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, धामी पहली पंसद
वहीं 2022 अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चाओं में रहने वाले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। शनिवार को उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित अपने भगवान आश्रम में पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक चल रहा है। यह मैजिक अगले 50 वर्षों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित चार राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत इस बात का प्रमाण है।

साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने सुशासन स्थापित किया है। जिसका नतीजा यह रहा कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई मिथक टूटे हैं। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि वह पहले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर चुके थे, जो आज सच साबित हुआ है। इतना जरूर है कि उत्तराखंड में जिस चेहरे को लेकर भाजपा विजई हुई वह चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए।

उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को ही देखना चाहते हैं, शेष निर्णय पार्टी संगठन को लेना है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर किसान आंदोलन ने कोई प्रभाव नहीं डाला। उन्होंने कहा कि हम पहले ही कहते आए हैं कि यह आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि कुछ डिजाइनर किस्म के हैं व्यक्तियों का है। उन्‍होंने कहा कहा कि जो गाजीपुर बार्डर इस कथित किसान आंदोलन का केंद्र रहा, उसके आसपास की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बड़े अंतराल से जीत दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

आज बजट सत्र के तीसरे दिन धामी सरकार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत करेगी बजट

देहरादून। धामी सरकार बजट सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत करेगी। बजट करमुक्त रहने के अलावा किसानों, बागवानों,...

लंदन में दिए बयान पर संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह बोले, माफी मांगें राहुल गांधी

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र का दूसरा चरण छह अप्रैल तक चलेगा और...

13 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में प्रतिभाग करने के लिए सीएम धामी पहुंचे भराड़ीसैंण

देहरादून। सोमवार 13 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर को गैरसैंण के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण

वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश जाहिर आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के...

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ बैठक के बाद किसानों का ऐलान, 20 दिन बाद करेंगे बड़ा आंदोलन

नई दिल्ली। किसान नेताओं की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद किसान नेता डॉ. दर्शन पाल...

सीएम धामी ने ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का...

मौसम में हो रहा यह उतार- चढ़ाव कर सकता है आपको बीमार, बरतें यह चार सावधानियां

देहरादून। मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। लगातार बदलता मौसम बीमार कर सकता है, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे...

Recent Comments